मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को सदर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष से रन फॉर वोट मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के लोगों के अलावा सभी सरकारी कार्यालय के कर्मी, अधिकारी और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मैराथन दौड़ सदर अनुमंडल कार्यालय से शुरू होकर सिंहभूम स्पोर्ट्स मैदान में जाकर समाप्त हुआ।