चाईबासा: गुवा बीओआई के खाताधाराक के खाते से 31 हजार रुपये की अवैध निकासी , थाने में मामला दर्ज
गुवा बाजार निवासी अजीत दास ने बैंक आफ इंडिया की शाखा जाकर इसकी लिखित शाखा प्रबंधक को दी। इसके बाद अजीत दास ने इस संबंध में प्राथमिकी गुवा थाना में दर्ज कराई है । अजीत दास ने बताया कि उसने बैंक से आनलाइन लेनदेन का कोई सिस्टम नही लिया है । बावजूद अचानक से उसके खाते से 31 हजार रुपये कैसे कट गए हैं। इससे पूर्व गुवा बैंक आफ इंडिया के खाता धारक संदीप कुमार प्रसाद के खाते से 70 हजार रुपये की निवासी कर ली गई थी।