नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के धरमू चक गांव में पुलिस ने छापेमारी कर फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि धरमू चक गांव से दो वारंटी रामप्रवेश केवट और अनिल केवट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।