श्योपुर: रूपनगर में रास्ते को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट, घटना का वीडियो आया सामने; पुलिस ने शुरू की जांच
श्योपुर। ग्राम रूपनगर में शुक्रवार देर शाम रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से मारपीट हुई। हालांकि मामले में पुलिस ने पहले ही दोनों पर पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। इस घटना का एक वीडियो शनिवार को दोपहर 3:00 बजे सामने आया है