श्योपुर: खेलों के आयोजनों से प्रतिभा में आता है निखार: चौहान, श्योपुर जूनियर फुटबॉल लीग का हुआ शुभारंभ
श्योपुर। जिला फुटबॉल संघ एवं श्योपुर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा श्योपुर जूनियर फुटबॉल लीग का दूसरा संस्करण का शुभारंभ शुक्रवार को शाम 5 बजे पीजी कॉलेज खेल ग्राउंड पर किया गया। यह लीग 5 दिन तक चलेगी जिसमें श्योपुर सहित आसपास की फुटबॉल टीमें भाग लेंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला खेल अधिकारी अरूण प्रताप सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र जाट मौजूद रहे