श्योपुर: रोजगार मेले में 252 युवाओं को रोजगार मिला, 163 को जॉब लेटर और ₹37 लाख से अधिक का ऋण वितरित किया गया
श्योपुर। निषादराज भवन में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया,