श्योपुर: दहेज में बाइक और ₹1 लाख की मांग, ढोढर थाने में दहेज एक्ट का मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के ढोढर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुरालीजनो पर दहेज के लिए प्रताडित करते हुए एक मोटर साइकिल एवं एक लाख रूपये की डिमांड करने का आरोप पति सहित ससुरालीजनो पर लगाया हैं। मामले में ढोढर थाना पुलिस ने शुक्रवार को शाम 5 बजे केस दर्ज कर लिया है।