बरहरुवा: बिहार ले जाए जा रहे 198 बोतल अवैध विदेशी शराब बरहरवा में जप्त, वही 528 बोतल पानी के साथ हुए तीन गिरफ्तार
रेल डिवीजन के मालदा के बरहरवा जंक्शन रेलवे स्टेशन में छापेमारी कर बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार एवं मालदा सीबीआई इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से ट्रेन नंबर 03413 अप में छापेमारी कर 198 बोतल अवैध विदेशी शराब जप्त करने में सफलता हासिल किया है। वही अनाधिकृत रूप से बेचे जा रहे 528 बोतल पानी के साथ तीन दुकानदार को गिरफ्तार किया है।