Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
महाराष्ट्र

सोनो-डुमरी चेक पोस्ट पर मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई | शराब के नशे में चार गिरफ्तार

Jamui, Jamui | Jul 4, 2026

MORE NEWS

जमुई में सांप के डंसने के बाद घंटों चला अंधविश्वास का खेल, 

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा गांव में अंधविश्वास के चक्कर में एक 10 वर्षीय बच्चे की जान को जोखिम में डालने का मामला सामने आया है, यहां सांप के डंसने के बाद इलाज के लिए अस्पताल जाने के बजाय परिजन ने ओझा के पास घंटों झाड़- फूंक कराया। बच्चे को चारों ओर से घेर कर नीम के पत्ता से झड़ते हुए और मंत्र पढ़ते हुए एक वीडियो शुक्रवार की देर शाम 6:30 बजे सामने आया है, जो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ भी लगी हुई है। घंटों चली अंधविश्वास के खेल के बाद बच्चे को छोड़ा गया। बड़ी बात तो यह है कि बच्चे को जिस सांप ने डंसा वह सांप विषधर नहीं बल्कि विषहीन सांप बताया जाता है। जिस वजह से बच्चा बाल- बाल बच गया, अन्यथा इस अंधविश्वास के चक्कर में बच्चे की जान गंवानी पड़ सकती थी। बहरहाल यह अंधविश्वास का खेल चारों ओर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

बताया जाता है कि करमा गांव
निवासी कारु मांझी के 10 वर्षीय  पुत्र घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। घटना के बाद स्वजन और ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल जाने के बजाय गांव में ही झाड़फूंक कराने का निर्णय लिया। कई घंटे तक ओझागुणी द्वारा झाड़फूंक की जाती रही, इस दौरान गांव के दर्जनों लोग मुकदर्शक बन झाड़-फूक की प्रक्रिया को देखते रहे। 
हालांकि मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों का कहना है कि सांप विषैला नहीं था जिसके वजह से बच्चे की जान बच गई। अगर सांप जहरीला होता तो बच्चे के साथ कुछ अनहोनी घटना घट सकती थी। #jamuitopnews #jamuibihar #jamuinews #sikandra #andhvishwas

जमुई में सांप के डंसने के बाद घंटों चला अंधविश्वास का खेल, जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा गांव में अंधविश्वास के चक्कर में एक 10 वर्षीय बच्चे की जान को जोखिम में डालने का मामला सामने आया है, यहां सांप के डंसने के बाद इलाज के लिए अस्पताल जाने के बजाय परिजन ने ओझा के पास घंटों झाड़- फूंक कराया। बच्चे को चारों ओर से घेर कर नीम के पत्ता से झड़ते हुए और मंत्र पढ़ते हुए एक वीडियो शुक्रवार की देर शाम 6:30 बजे सामने आया है, जो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ भी लगी हुई है। घंटों चली अंधविश्वास के खेल के बाद बच्चे को छोड़ा गया। बड़ी बात तो यह है कि बच्चे को जिस सांप ने डंसा वह सांप विषधर नहीं बल्कि विषहीन सांप बताया जाता है। जिस वजह से बच्चा बाल- बाल बच गया, अन्यथा इस अंधविश्वास के चक्कर में बच्चे की जान गंवानी पड़ सकती थी। बहरहाल यह अंधविश्वास का खेल चारों ओर चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि करमा गांव निवासी कारु मांझी के 10 वर्षीय पुत्र घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। घटना के बाद स्वजन और ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल जाने के बजाय गांव में ही झाड़फूंक कराने का निर्णय लिया। कई घंटे तक ओझागुणी द्वारा झाड़फूंक की जाती रही, इस दौरान गांव के दर्जनों लोग मुकदर्शक बन झाड़-फूक की प्रक्रिया को देखते रहे। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों का कहना है कि सांप विषैला नहीं था जिसके वजह से बच्चे की जान बच गई। अगर सांप जहरीला होता तो बच्चे के साथ कुछ अनहोनी घटना घट सकती थी। #jamuitopnews #jamuibihar #jamuinews #sikandra #andhvishwas

Jamui, Jamui | Jul 4, 2026

नारायण दास यादव पहाड़ को पेड़ का रास्ता बना रहा है ##trendingreels #viralvedio #BiharNews

नारायण दास यादव पहाड़ को पेड़ का रास्ता बना रहा है ##trendingreels #viralvedio #BiharNews

Jamui, Jamui | Jul 4, 2026

वायरल वैद्य जी के पास पहुंचे मगही के दो दो स्टार एक साथ राजीव यादव और सौरभ यू #viralvideo #trendingvideo #facebookviralvideo #facebookreelsviral #hpnewsjamui

वायरल वैद्य जी के पास पहुंचे मगही के दो दो स्टार एक साथ राजीव यादव और सौरभ यू #viralvideo #trendingvideo #facebookviralvideo #facebookreelsviral #hpnewsjamui

Jamui, Jamui | Jul 4, 2026

जमुई: टी.बी. मुक्त होगा जमुई जिला, युद्ध स्तर पर होगी स्क्रीनिंग

जमुई जिले को पूरी तरह से टी.बी. मुक्त बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में DM व ने 'टी.बी. मुक्त भारत अभियान' के तहत अब तक की प्रगति का गहन विश्लेषण किया और स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में इस अभियान को पूरी गंभीरता के साथ मिशन मोड में चलाया जाए।
उक्त जानकारी शुक्रवार की शाम 6 बजे दी गई है। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए जिले के स्वास्थ्य ढांचे को पूरी तरह सक्रिय होना होगा, ताकि समय सीमा के भीतर हर चिन्हित नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा जमुई जिला के लिए निर्धारित लक्ष्य और समय-सीमा के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारी को कहा कि जिले के लिए कुल 1 लाख 72 हजार स्क्रीनिंग का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने सिविल सर्जन को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि आगामी 14 अगस्त 2026 तक इस निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करना सुनिश्चित करें, जिसके लिए संपूर्ण जिले में टी.बी. जाँच की गति को तत्काल प्रभाव से बढ़ाया जाए। समीक्षा के दौरान जिले की वर्तमान तकनीकी क्षमता को रेखांकित करते हुए बताया गया कि वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों से प्रतिदिन औसतन 250 से 300 मरीजों की जाँच की जा सकती है। इस क्षमता का शत-प्रतिशत लाभ उठाने के लिए जिले में 200 विशेष केंद्रों की व्यवस्था कर उनके माध्यम से वेरिफिकेशन और स्क्रीनिंग की संख्या की निरंतर मॉनिटरिंग करने की रणनीति बनाई गई है। इसके साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सहूलियत के लिए मोबाइल जाँच व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व क्रियाशील करने का आदेश दिया गया है।

अभियान के विकेंद्रीकरण पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड स्तर से लेकर सभी स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटरों पर स्क्रीनिंग की ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे प्राथमिक स्तर पर ही मरीजों की सटीक पहचान हो सके। वर्तमान कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए विभाग में उपलब्ध मानव बल (मैनपावर) की समीक्षा कर उसे भी सुव्यवस्थित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इस लड़ाई को केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित न रखकर एक सामूहिक जन-आंदोलन बनाने की बात कही। उन्होंने शिक्षा विभाग और जीविका समूहों को इस अभियान से जोड़ते हुए आपसी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्क्रीनिंग की प्रक्रिया सुलभ हो सके।

इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में इस व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों और गाँवों में विशेष ध्यान केंद्रित करने की बात कही गई। #jamuitopnews #jamuibihar #dmjamui

जमुई: टी.बी. मुक्त होगा जमुई जिला, युद्ध स्तर पर होगी स्क्रीनिंग जमुई जिले को पूरी तरह से टी.बी. मुक्त बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में DM व ने 'टी.बी. मुक्त भारत अभियान' के तहत अब तक की प्रगति का गहन विश्लेषण किया और स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में इस अभियान को पूरी गंभीरता के साथ मिशन मोड में चलाया जाए। उक्त जानकारी शुक्रवार की शाम 6 बजे दी गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए जिले के स्वास्थ्य ढांचे को पूरी तरह सक्रिय होना होगा, ताकि समय सीमा के भीतर हर चिन्हित नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित की जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा जमुई जिला के लिए निर्धारित लक्ष्य और समय-सीमा के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारी को कहा कि जिले के लिए कुल 1 लाख 72 हजार स्क्रीनिंग का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने सिविल सर्जन को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि आगामी 14 अगस्त 2026 तक इस निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करना सुनिश्चित करें, जिसके लिए संपूर्ण जिले में टी.बी. जाँच की गति को तत्काल प्रभाव से बढ़ाया जाए। समीक्षा के दौरान जिले की वर्तमान तकनीकी क्षमता को रेखांकित करते हुए बताया गया कि वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों से प्रतिदिन औसतन 250 से 300 मरीजों की जाँच की जा सकती है। इस क्षमता का शत-प्रतिशत लाभ उठाने के लिए जिले में 200 विशेष केंद्रों की व्यवस्था कर उनके माध्यम से वेरिफिकेशन और स्क्रीनिंग की संख्या की निरंतर मॉनिटरिंग करने की रणनीति बनाई गई है। इसके साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सहूलियत के लिए मोबाइल जाँच व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व क्रियाशील करने का आदेश दिया गया है। अभियान के विकेंद्रीकरण पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड स्तर से लेकर सभी स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटरों पर स्क्रीनिंग की ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे प्राथमिक स्तर पर ही मरीजों की सटीक पहचान हो सके। वर्तमान कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए विभाग में उपलब्ध मानव बल (मैनपावर) की समीक्षा कर उसे भी सुव्यवस्थित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इस लड़ाई को केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित न रखकर एक सामूहिक जन-आंदोलन बनाने की बात कही। उन्होंने शिक्षा विभाग और जीविका समूहों को इस अभियान से जोड़ते हुए आपसी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्क्रीनिंग की प्रक्रिया सुलभ हो सके। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में इस व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों और गाँवों में विशेष ध्यान केंद्रित करने की बात कही गई। #jamuitopnews #jamuibihar #dmjamui

Jamui, Jamui | Jul 3, 2026

सोनो-डुमरी चेक पोस्ट पर मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई | शराब के नशे में चार गिरफ्तार - Jamui News