हसनपुर: हसनपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सहित तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सहित तीन आरोपियों आदिल पुत्र अकिल,अजीम पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला रेतिया, मंगेश पुत्र शिवकासुर निवासी मोहल्ला मुस्तफापुर थाना मंडी धनौरा, को मुखबिर की सूचना पर हसनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम करीब 5:00 बजे थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया है कि इन सभी का संबंधित धारा में चालान कर दिया है।