लालगंज: बड़का मोड़ पर हुए हादसे में मृतकों की हुई शिनाख्त, सीएम योगी ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश
ड्रमंडगंज घाटी के बड़का घुमान पर बुधवार की रात करीब 8:00 बजे हुए सड़क हादसे में बोलेरो में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में कुल 11 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें बोलेरो सवार सभी लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोगों की मौत हुई है। दर्दनाक हादसे की जानकारी होती ही रात 11:00 बजे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।