कासगंज: बेरी गाँव की महिला ने गाँव में पानी की जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए तहसील कासगंज में डीएम को ज्ञापन दिया
कासगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम बेरी निवासी नीलम ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की टंकी होने के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।