गंगरार: गंगरार में घर आने की सूचना के बाद युवक की जंगल में मिली लाश, सिरिंज मिलने से रहस्य बढ़ा
चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में भाटखेड़ा रोड स्थित जंगल के एक छापर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। भेड़ चराने गए ग्रामीण ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान ढोड़ा निवासी अजित सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सहारनपुर में आइसक्रीम लारियों पर मजदूरी करता था।