भीलवाड़ा: गुजराती वाघरी समाज ने रोजी-रोटी बचाने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, बेवजह परेशान करने का आरोप
जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा के कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गुजराती वाघरी देवी पूजक समाज के लोगों ने अपनी आजीविका से जुड़ी समस्याओं को लेकर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है ।