भीलवाड़ा: पुराने बापूनगर में सिंदूरी बालाजी मंदिर और चाय की केबिन के टूटे ताले, दानपात्र से हजारों की राशि चोरी
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के पुराने बापू नगर में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में मंदिर और चाय की केबिन को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सिंदूरी बालाजी मंदिर के ताले तोड़कर दान पात्र में रखी हजारों रुपये की नगदी चुरा ली तथा दान पेटी को मंदिर के पीछे फेंक दिया।साथ ही चोरों ने मंदिर के पास स्थित चाय की केबिन के ताले भी तोड़ दिए।