भीलवाड़ा: पटेलनगर के जंगल में छात्र की नीम के पेड़ से लटकी मिली लाश, एक माह पहले बहन ने भी की थी खुदकुशी, मचा हड़कंप
पटेलनगर क्षेत्र में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जंगल में नीम के पेड़ से 12वीं कक्षा के छात्र की लटकी हुई लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक छात्र की बहन ने भी ठीक एक माह पहले इसी क्षेत्र में फांसी लगाकर जान दे दी थी। एक ही परिवार में एक महीने के भीतर दूसरी मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।