भितरवार: लखेश्वरी मंदिर से लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति ब्रेक फेल होने से हुए दुर्घटना का शिकार, हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर
सुप्रसिद्ध लखेश्वरी माता मंदिर के दर्शन का लौट रहे दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए। मंदिर की घाटी उतरते समय बाइक के अचानक ब्रेक फेल हो जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद रहागीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे मैं पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।