रमकंडा: रमकंडा में बारिश से कस्तूरबा विद्यालय में घुसा पानी, धान की फसल को नुकसान
रमकंडा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश का पानी रमकंडा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के परिसर में घुटने तक भर गया, जिससे छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद विभागीय अधिकारी विद्यालय पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मोटर पंप लगाकर विद्यालय परिसर से पानी निकाला गया। इधर, भ