धरहरा: दास टोला धरहरा में बच्चों ने धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
धरहरा प्रखंड अंतर्गत दास टोला धरहरा में मंगलवार की रात्रि करीब 7 बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती युवा और बच्चों द्वारा उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव का माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा, जहां बच्चों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच एक रोचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।