नवाबगंज: ललौरी खेड़ा के पास शादी से लौट रहे बैंड पार्टी के युवक को रास्ते में रोका गया, हुई मारपीट
शादी समारोह से लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रिछोला किफायतुल्लाह निवासी फैजान शादी में बैंड बजाने गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह देर रात वापस घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में ललौरी खेड़ा के पास कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने फैजान के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।