बांसवाड़ा: मलवासा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल, सदर थाने में केस दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलवासा के पास बाइक सवार और कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार इस मामले में पीड़ित प्रार्थी रामजी पिता वाला बामनिया निवासी मलवासा ने उसको कार चालक द्वारा गफलतपूर्वक लाकर टक्कर मारने से हाथ पैर पर चोट लगने को लेकर रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।