बांसवाड़ा: नाडा तोड़ घाटी में ट्रक की चपेट में आने से दो व्यक्तियों को लगी गंभीर चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
खमेरा थाना क्षेत्र के नाडा तोड़ घाटी में गुरुवार रात 8 बजे ट्रक की चपेट में बाइक आने से दो व्यक्ति को लगी गंभीर चोट,वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गुरुवार रात 10 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि सोहन पुत्र कानीया और सुरज पुत्र मोतीलाल निवासी भमेड़ी दोनों का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।