बांसवाड़ा: केसरपुरा गांव में जमीन विवाद के चलते चाचा ने भतीजे के सिर पर लठ मारा, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
आनंदपुरी थाना क्षेत्र के केसरपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर 1 बजे जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे के सिर पर लठ मार दिया लगी चोट, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद शुक्रवार दोपहर 3:45 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि कैलाश पुत्र मोहनलाल निवासी केसरपुरा का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।