बांसवाड़ा: बड़वी गांव स्थित जीजीटीयू में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बांसवाड़ा दौरे के दौरान राष्ट्रीय कार्यशाला को किया संबोधित
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बांसवाड़ा के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह 10 बजे गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (जीजीटीयू) पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर भव्य स्वागत किया गया। कुलपति प्रो. के. एस. ठाकुर ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।