बांसवाड़ा: तिरुपति नगर में परिवार के उदयपुर जाने पर चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चांदी के जेवर और ₹30 हजार नकद चुरा लिए
शहर के तिरुपति नगर में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत पंड्या के सूने मकान काे चाेराें ने निशाना बनाया। परिवार पत्रकार पंड्या से मिलने के लिए उदयपुर गया था। मकान दाे दिन से सूना था। पीछे से चाेराें ने मुख्य दरवाजे का ताला ताेड़कर चाेरी काे अंजाम दिया। पंड्या उदयपुर में कार्यरत है। शिक्षिका पत्नी और बच्चे 28 अप्रैल की शाम काे दाे दिन के लिए उदयपुर गए थे।