सादाबाद: बिसावर में होली खेलने से मना करने पर दबंगों ने दो नाबालिक बच्चों के सिर फाड़े, ग्रामीणों ने बमुश्किल बचाया
दो नाबालिक बच्चे शिवा और कुणाल कही जा रहे थे, कश्यप नगर में पहुंचे तो वहां कुछ लोग होली खेल रहे थे जो जबरन दोनों बच्चों पर रंग व कीचड़ डालने लगे, बच्चों ने विरोध किया तो दबंगों ने लाठी डंडों से उनको पीट दिया जिससे दोनों बच्चों के सिर फट गये। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा बमुश्किल दोनों बच्चों को बचाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने चौकी पुलिस से शिकायत की है।