सादाबाद: बिसावर पैठ में लकड़ी के परचून के खोके में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर पाया काबू
बिसावर की पैठ में महेश नामक व्यक्ति का लकड़ी का खोखा है। शुक्रवार शनिवार की रात अज्ञात कारणों से उसमे आग लग गई। सूचना पर इलाका पुलिस, ग्रामीण और खोका मलिक पहुंच गया, जिनके द्वारा बमुश्किल आग पर काबू पाया गया है। जब तक आग बुझी तब तक दुकानदार का लगभग 1 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।