सादाबाद: सादाबाद में धूमधाम से मुरली मनोहर जी की शोभायात्रा निकाली गई, हजारों लोग रहे मौजूद
सादाबाद में मुरली मनोहर जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे जो अबीर गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। शोभायात्रा का कई जगह भक्तों के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया है। शोभायात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय और सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू मौजूद रहे।