मुंगेर: समाहरणालय में भूमि अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, योजनाओं को समयसीमा में पूरा करने का निर्देश
Munger, Munger | Apr 7, 2026 जिला भूमि-अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार शाम जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भूमि-अर्जन के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।