पटना ग्रामीण: CAA को लेकर पटना में राज्यसभा सांसद मनोज झा ने BJP पर बोला हमला, कहा- यह कानून संविधान के अनुसार नहीं
केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे देश में नोटिफिकेसन जारी कर CAA को लागू कर दिया है। वहीं CAA को लेकर पूरे देश की राजनीति गरमाई हुई है। विपक्ष लगातार इस मामले में केंद्र सरकार पर सवाल उठा रही हैं। वहीं अब RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने BJP पर जोरदार हमला किया है। मनोज झा ने कहा कि पारित कानून को साढ़े चार साल बाद लागू कर सरकार जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश है।