पटना ग्रामीण: PMCH से बेऊर जेल के कैदी के फरार होने के मामले में 2 पुलिसकर्मी और 1 जेल कक्षपाल सस्पेंड
पीएमसीएच से एक कैदी के फरार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। कैदी की कस्टडी में तैनात दो पुलिसकर्मी और एक बेउर जेल के कक्षपाल को सस्पेंड कर दिया गया है।कैदी का नाम अभिषेक कुमार उर्फ छोटू है, जो दानापुर के तकिया पर का निवासी है। पटना वेस्ट एसपी अभिनव धीमान ने मीडिया से बातचीत में ये जानकारी दी है।