पटना ग्रामीण: जयप्रकाश नगर में पुलिस को देखकर बैग छोड़कर तीन युवक हुए फरार,बैग से पुलिस ने 37 बोतल विदेशी शराब किया बरामद,मामला दर्ज.
जक्कनपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में जक्कनपुर थाना पुलिस की गश्ती गाड़ी को देखकर सड़क किनारे खड़े तीन युवक अपना बैग छोड़कर भाग गए पुलिस ने तीनों युवको का पीछा किया पर युवक भागने में सफल हो गए इसके बाद जक्कनपुर थाना पुलिस ने जब बैक को चेक किया तो देखा कि अंग्रेजी शराब की 37बोतल है इसके बाद पुलिस शराब को जप्त कर मामला दर्ज कर अपने कारवाई मे जुटीं.