पटना ग्रामीण: पटना सिविल कोर्ट में बिजली ट्रांसफॉर्मर विस्पोट हादसे में दो लोगों की मौत के बाद अधिवक्ताओं ने कार्य का किया वहिष्कार
बुधवार को पटना सिविल कोर्ट में बिजली के ट्रांसफार्मर विस्पोट होने से एक अधिवक्ता और एक मुंसी की हुई मौत के बाद पटना व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है। वहीं अधिवक्ता बचाओ संघर्ष समिति की ओर से वृहस्पतिवार को अधिवक्ता संघ ने सरकार के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मरने वालों के लिए ₹50 लाख मुआवजा और एक परिजन को नौकरी की मांग की है।