मंडला: रामनगर में आदि उत्सव की तैयारी तेज़, सांसद कुलस्ते ने किया निरीक्षण
Mandla, Mandla | May 14, 2026 रामनगर में 15 और 16 मई को दो दिवसीय आदि उत्सव की तैयारी तेज हो गई है। जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गोंडवाना की गौरवशाली विरासत को समर्पित इस आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के लिए व्यवस्थाएं युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। गुरुवार को चार बजे सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने आयोजन स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे शामिल रहे।