कुटुंबा: कुटुंबा में आवास योजना की सूची पर सवाल, योग्य लाभुक बाहर और अपात्र लाभुकों के नाम सूची में शामिल, उगाही के आरोप
कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र में आवास योजना की फाइनल सूची जारी होने के बाद अनियमितता और कथित अवैध उगाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूची में कई अयोग्य लोगों के नाम शामिल हैं, जबकि पात्र और गरीब परिवारों को लाभुक सूची से बाहर कर दिया गया है। इसे लेकर बड़ी संख्या में लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर बीडीओ के समक्ष शिकायत दर्ज करा रहे हैं।