बीसलपुर: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने लगाई फांसी, आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
क्षेत्र के ग्राम पकड़िया मंगली में चार दिन पूर्व दहेज उत्पीड़न और पति की डांट से क्षुब्ध होकर विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।