जतारा: बैरवार के पास भीषण सड़क हादसा, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को झांसी रेफर किया गया
जतारा के वार्ड नंबर 14 निवासी मन्नू राजा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वैरवार के बदरगुड़ा क्षेत्र में मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हुआ, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हालत नाजुक होने पर उन्हें झांसी रेफर किया गया।