सेवा संकल्प अभियान के तहत रुआबांधा में जनसेवा गतिविधियों का अवलोकन
नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर, रुआबांधा में आयोजित सेवा संकल्प अभियान में विधायक श्री ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना, नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना तथा सेवा और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #जनसेवा #सुशासन #गरीब_कल्याण विकसित_भारत
1 views | Durg, Chhattisgarh | Oct 12, 2026