चाचौड़ा: ग्राम पंचायत तेली गांव में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर लगा, हितग्राहियों को मिला लाभ, समस्याओं का हुआ समाधान
गुना में चाचौड़ा ब्लॉक के तेली गांव में 3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर लगा। गुना कलेक्टर और चाचौड़ा विधायक शामिल हुई। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हित लाभ वितरण किया गया। वहीं आसपास के दो दर्जन से अधिक गांव के लोग शामिल हुए। शिविर में आई जन समस्याओं का अधिकारियों ने समाधान किया।