चूरू: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने चूरू बंद का आव्हान किया, गढ़ स्थित बालाजी मंदिर में हुई मीटिंग
Churu, Churu | Apr 25, 2025 जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने 26 अप्रेल को चूरू बन्द का आव्हान किया है। चूरू के गढ़ स्थित बालाजी मंदिर में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई, जिसमे कार्यकर्ताओं ने बन्द का आव्हान किया। बजरंग दल के हरीश बजाज ने बताया कि कल 26 अप्रेल को चूरू बन्द का आव्हान किया गया है।