चूरू: रतननगर क्षेत्र के एक गांव में 40 वर्षीय विधवा महिला के साथ हुई छेड़छाड़, बीच-बचाव करने आए देवर के साथ की गई मारपीट
Churu, Churu | Apr 25, 2025 चूरू के रतननगर क्षेत्र में स्थित एक गांव में 40 साल की विधवा महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जब उसके देवर ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर डाली। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को चूरू के महिला थाने में दो नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।