चूरू: कांग्रेस ने पंखा रोड से वीरगति स्मारक तक निकाला केंडल मार्च, पहलगाम नरसंहार पर जताया आक्रोश
Churu, Churu | Apr 25, 2025 जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकवादी हमले को लेकर आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। चूरू जिलामुख्यालय पर शुक्रवार देर शाम कांग्रेस के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। पंखा रोड से होते हुए यह कैंडल मार्च वीरगति स्मारक पहुंचा। चूरू के पूर्व विधायक मकबूल मंडेलिया और कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज खीचड़ की अगुवाई में केंडल मार्च निकाला।