चूरू: सैनिक बस्ती स्थित मंडेलिया हाउस में हुई कांग्रेस की मीटिंग, पूर्व विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे मौजूद
Churu, Churu | Apr 25, 2025 चूरू की सैनिक बस्ती स्थित चूरू शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मंडेलिया हाउस में शुक्रवार शाम कांग्रेस की मीटिंग हुई। मीटिंग में चूरू के पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया और कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज खीचड़ मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी तथा शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में मीटिंग आयोजित हुई।