प्रतापपुर: दीपावली की खरीदारी को लेकर प्रतापपुर के साप्ताहिक बाजार में उमड़ी भारी भीड़, दिनभर रही चहल-पहल
प्रतापपुर (चतरा)। दीपावली पर्व को लेकर रविवार को प्रतापपुर के साप्ताहिक बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई। दीपावली की तैयारियों को लेकर लोग कपड़े, मिठाइयां, पूजा सामग्री, फल-फूल सहित अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए। त्योहार को लेकर बाजार में दुकानदारों ने भी