गुना नगर: हरिपुर रोड पर 5 साल बाद अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई, CMO ने जेसीबी चलवाई, मचा हड़कंप
गुना में हरिपुर रोड पर करीब 5 साल से चला आ रहा अतिक्रमण 10 अप्रैल सुबह 10 बजे नगर पालिका की कार्रवाई में हटा दिया गया। CMO मंजुषा खत्री के निर्देश पर बूढ़े बालाजी से हरिपुर रोड तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया। चबूतरे और गुमठियों के कारण बाधित हो रहा आवागमन अब सुचारू हुआ। साथ ही जलभराव और पेयजल की समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया गया।