बिलासपुर: गणेश नगर हत्याकांड में गाली-गलौज बनी मौत की वजह, दो आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का मामला
बुधवार को सुबह 7:00 मिली जानकारी, गणेश नगर हत्याकांड में दो आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी, बिलासपुर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर नयापारा में मो. इरफान उर्फ बघीरा (19) की हत्या मामले में पुलिस ने शेख नदीम उर्फ पीटू (19) और शेख नईम उर्फ टीकू (21) को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में गाली-गलौज से उपजे विवाद के चलते वारदात होना पता चला है, जांच जारी।