सिराथू: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने एसएसबी और ड्रोन कैमरों के साथ किया है मोहब्बतपुर पइंसा इलाके का एरिया डोमिनेशन
कौशांबी में भी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है यह तैयारी सबसे ज्यादा पुलिस विभाग की ओर से देखी जा रही है। पुलिस की टीम अलग-अलग इलाकों में एरिया डोमिनेशन कर रही है।शुक्रवार को एसएसबी और ड्रोन कैमरा के साथ पुलिस ने मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन किया है। पुलिस ने लोगों को निर्भीक होने और निष्पक्ष होकर मतदान करने की नसीहतें दी है।