बारां: फतेहपुर में निशुल्क चर्म एवं कुष्ठ रोग शिविर में 125 मरीजों को परामर्श देकर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया
Baran, Baran | Dec 1, 2025 श्री शिवाय हॉस्पिटल बारां के तत्वावधान में ग्राम पंचायत फतेहपुर जिला बारां में निशुल्क चर्म एवं कुष्ठ रोग का शिविर आयोजित किया गया। शिविर में निशुल्क परामर्श के साथ निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में कुल 125 मरीजों को निशुल्क परामर्श एवं निशुल्क दवाओं से लाभान्वित किया गया। डा. भोलाराम जनसेवा में सदैय अग्रणीय रहते हैं।