भिनाय: भिनाय में बालाजी के मंदिर के पास क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, ग्रामीणों ने CM हेल्पलाइन पोर्टल 100 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई
Bhinay, Ajmer | Jun 1, 2025 भिनाय कस्बे में कुण्ड वाले बालाजी मंदिर के पास क्षतिग्रस्त विद्युत पोल हादसे को न्योता दे रहा है।ग्रामीणों ने रविवार शाम 6 बजे CM हेल्पलाइन पोर्टल पर 100 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाकर बताया कि बालाजी मंदिर के पास लगा विद्युत पोल नीचे से टूट गया है।मंदिर में दिन भर दर्शन करने यात्रियों का आना जाना रहता है।पोल के गिरने से हादसा हो सकता है।दो दिनों से पोल लटका है।