भिनाय: बांदनवाड़ा में पुलिस ने NH 48 पर रेलवे पुलिया के नीचे कार्रवाई कर 6.426 किलोग्राम अफीम डोडा पोस्त किया ज़ब्त
Bhinay, Ajmer | May 28, 2025 भिनाय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही कर बुधवार शाम 5 बजे हरियाणा व हिमाचल प्रदेश निवासी दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।विशेष अभियान में कार्यवाही कर 6.426 किलोग्राम अफीम डोडा पोस्त जब्त किया।डोडा पोस्त परिवहन में शामिल बिना नंबरी बाइक को भी जब्त किया है।